बेटी की बीमारी पर वरुण धवन का छलका दर्द: बोले- ‘नॉर्मल चलना भी आसान नहीं’
बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की बेटी लारा धवन का जन्म 3 जून 2024 को हुआ था और इस जून में वह दो साल की हो जाएंगी। फिल्मों में सभी को हंसाने वाले वरुण ने हाल ही में अपनी बेटी की बीमारी को लेकर जो दर्द साझा किया, वह सुनकर हर बाप का दिल दहल जाएगा।
Varun Dhawan News: बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की बेटी लारा धवन का जन्म 3 जून 2024 को हुआ था और इस जून में वह दो साल की हो जाएंगी। फिल्मों में सभी को हंसाने वाले वरुण ने हाल ही में अपनी बेटी की बीमारी को लेकर जो दर्द साझा किया, वह सुनकर हर बाप का दिल दहल जाएगा। उनकी बेटी लारा डीडीएच यानी डेवलपमेंट डिस्प्लेसिया हिप्स नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह तब सामने आया जब लारा डेढ़ साल की हुई। इस बीमारी में कूल्हे का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है, जिससे बच्चा ठीक से चल या दौड़ नहीं पाता।
वरुण अपने अनुभवों पर किताब लिखेंग
वरुण धवन ने आगे बताया कि स्लिप डिस्क और गठिया जैसी बीमारियां अक्सर जल्दी पता नहीं चलतीं और पश्चिमी देशों में जन्म से ही उनका इलाज अच्छे तरीके से किया जाता है। भारत में हर जगह यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो उनकी बेटी लारा का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लारा को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है। वरुण ने बताया कि कूल्हे को सही जगह पर लाने की प्रक्रिया में बच्चा स्पाइका कास्ट में रहता है, जो काफी मुश्किल होती है, और इसमें बेहोश किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव पर वह एक किताब लिखना चाहते हैं।
2021 में वरुण ने की थी शादी
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी शादी अलीबाग स्थित द मेंशन हाउस में संपन्न हुई थी।
Suneel Gupta