असम चुनाव के बीच चाय बागान पहुंचे PM मोदी, महिला मजदूरों संग तोड़ी पत्तियां और ली सेल्फी
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम दौरे पर हैं। वह यहां पार्टी के समर्थन में चुनावी रैलियां करेंगे। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय का बागान विजिट किया
PM Modi Assam Visit: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम दौरे पर हैं। वह यहां पार्टी के समर्थन में चुनावी रैलियां करेंगे। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय का बागान विजिट किया और वहां मौजूद महिला मजदूरों संग बात की। साथ उन्होंने चाय बागान में महिला श्रमिकों के साथ सेल्फी लेकर तस्वीर को सोशल मीडिया X पर शेयर किया।
पीएम मोदी ने की असम की तारीफ
पीएम मोदी ने 'मनोहारी टी इस्टेट' का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉरम X पर कहा, "हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।" PM मोदी को महिलाओं के एक समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया।
असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर चुनाव
असम में विधानसभा की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में बीजेपी की सरकार है और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा हैं। राज्य में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से हैं जो कई बार सत्ता में रह चुकी है। वहीं, पीएम मोदी का असम दौरा बताता है कि बीजेपी यहां जताने की हरसंभव कोशिश कर रही है और चाय बागान मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी है।
Suneel Gupta