सबसे बड़ी स्मैल्टर फैक्टी एल्युमिनियम बहरीन पर ईरान ने किया हमला, 2 लोग घायल

दुनिया की सबसे बड़ी स्मेल्टर फैक्ट्रियों में शामिल एल्युमिनियम बहरीन (अल्बा) पर हमले की खबर सामने आई है। कंपनी के मुताबिक शनिवार को हुए इस हमले में उसके दो कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं।

सबसे बड़ी स्मैल्टर फैक्टी एल्युमिनियम बहरीन पर ईरान ने किया हमला, 2 लोग घायल

Attack on Bahrain Aluminium: दुनिया की सबसे बड़ी स्मेल्टर फैक्ट्रियों में शामिल एल्युमिनियम बहरीन (अल्बा) पर हमले की खबर सामने आई है। कंपनी के मुताबिक शनिवार को हुए इस हमले में उसके दो कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है, जबकि कंपनी ने साफ कहा है कि कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कंपनी ने पहले ही बंद कर दी थी 3 रिडक्शन लाइन

इस महीने की शुरुआत में एल्युमिनियम बहरीन ने जानकारी दी थी कि उसने अपनी तीन रिडक्शन लाइनें बंद कर दी हैं, जो उसकी कुल उत्पादन क्षमता का लगभग 19% हिस्सा हैं। कंपनी के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से कामकाज पर असर पड़ा था। वहीं, आईआरजीसी ने शनिवार को दावा किया कि उसने एल्युमिनियम बहरीन और यूएई की एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमिनियम को निशाना बनाया है।

अमेरिका-इजरायल ने ईरान के 2 स्टील प्लांट्स पर किए थे हमले

यूएई की कंपनी ने शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि प्लांट को "गंभीर नुक़सान" हुआ है। कई कर्मचारी घायल हुए हैं, लेकिन किसी की चोट जानलेवा नहीं है। माना जा रहा है कि बहरीन और यूएई पर ये हमला ईरान के 2 बड़े स्टील प्लांट पर हमले का जवाब है। गौरतलब है, मार्च 2026 के अंत में, इजराइल और अमेरिका ने कथित तौर पर ईरान के दो सबसे बड़े स्टील प्लांट्स मोबारकेह स्टील कंपनी (इस्फहान) और खुज़ेस्तान स्टील कंपनी पर हवाई हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य आईआरजीसी (IRGC) से जुड़े सैन्य-औद्योगिक बुनियादी ढांचे और ईरान की आर्थिक रीढ़ को निशाना बनाना था