आदित्य बिड़ला ग्रुप नेतृत्व वाले समूह ने RCB को 16706 करोड़ में खरीदा, IPL इतिहास का हुआ सबसे बड़ा सौदा
आईपीएल के 19वें संस्करण के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मलिकाना अधिकार को लेकर बड़ी खबर आई है
RCB sold to USD 1.78 billion: आईपीएल के 19वें संस्करण के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मलिकाना अधिकार को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट है कि 4 ग्रुपों वाले कंसोर्टियम आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) से 1.78 अरब डॉलर यानी लगभग 16,706 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।
USL ने RCB की बिक्री पर दिया बयान
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने एक बयान में कहा, "अपने निदेशक मंडल की बैठक के बाद कंपनी ने आज यह घोषणा की है कि उसने अपने पूरे मालिकाना हक़ वाली सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए एक कंसोर्टियम के साथ अंतिम समझौते किए हैं।"
जानें RCB का नया अध्यक्ष कौन?
नए मालिकाना ढांचे में आदित्य बिड़ला ग्रुप के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला बतौर अध्यक्ष काम करेंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यम गजवानी उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इस कंसोर्टियम में डेविड ब्लिट्जर और विरल पटेल भी शामिल हैं। यह अधिग्रहण सामान्य समापन शर्तों के अधीन होगा, जिसमें बीसीसीआई जो आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का नियामक है, के साथ-साथ सीसीआई और अन्य संबंधित नियामक प्राधिकरणों से मंजूरी शामिल है।
विजय माल्या ने 111 मिलियन डॉलर में खरीदा था
आरसीबी उन 8 मूल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसे यूएसएल के तत्कालीन चेयरमैन विजय माल्या ने 111.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। बाद में इसका नियंत्रण यूके स्थित कंपनी डियाजियो के हाथों में चला गया, जिसने यूएसएल का अधिग्रहण कर लिया और इस तरह 2016 में माल्या के भारत छोड़ने के बाद आरसीबी का नियंत्रण भी उसके पास आ गया।
WebMaster